ग्रंथ किनके लिए हैं? 3 मुख्य आध्यात्मिक उद्देश्य | Shiv Guru Charcha

आज के समय में ग्रंथ किनके लिए हैं के आध्यात्मिक रहस्य को समझना अत्यंत आवश्यक है। शिव गुरु चर्चा (Shiv Guru Charcha) के अनुसार जब तक मनुष्य अपने वास्तविक स्वरूप को नहीं जानता, तब तक जीवन में स्थायी शांति पाना कठिन है।

ग्रंथ किनके लिए हैं

साहेब श्री हरींद्रानंद जी ने विश्व के समक्ष यह शाश्वत विचार प्रस्तुत किया कि भगवान शिव ही हर मानव के प्रथम और अंतिम गुरु हैं। शिव को अपना गुरु बनाने के लिए किसी कठिन कर्मकांड की आवश्यकता नहीं है। केवल निश्छल मन और गुरु की दया की चाह ही पर्याप्त है।

जब साधक प्रतिदिन शिव से दया माँगता है, अन्य लोगों से शिव की गुरुता की चर्चा करता है, और नमः शिवाय का जप करता है, तो उसका जीवन बदल जाता है। शिव की दया हर परिस्थिति में शिष्य का संबल बनती है।

क्या ग्रन्थ गलत हैं? क्या पंथ गलत हैं? क्या सारे शरीरधारी गुरु गलत हैं?

एक उदाहरण लेते हैं …

कोई भैंस किसी किसान का खेत चर रही है, किसान निवेदन करता है, हे महिष्मति देवी, आप मेरा खेत मत चरिये, मेरे परिवार के बारे में सोचिये, महाजन का कर्ज है, आगे बेटी का विवाह है, वगैरह, वगैरह।

क्या भैंस पर कोई फर्क पड़ेगा?
नहीं, क्योंकि उसके पास इतनी समझ नहीं है!

ठीक उसी तरह, सारे ग्रंथ, पंथ, आदमियों के लिए हैं, जानवरों के लिए नहीं! आज का आम इंसान इतना नीचे गिर चुका है कि उसे आदमी तो क्या जानवर कहना भी मुश्किल है। इसीलिए ग्रंथों की बात इनकी समझ से परे है।

इसीलिए ने कहा है, “पहले आदमी तो बन जाएँ” …

नहीं, ग्रन्थ या पंथ गलत नहीं हैं। न ही शरीरधारी गुरु गलत हैं। बस उन्हें “समझने की योग्यता” हमारे पास नहीं है। हमारी चेतना उस तल के आस-पास भी नहीं है, जिस तल से ये बातें कही जा रही हैं।

मानवीय चेतना का अधःपतन हो चुका है, जिसके पुनरुत्थान हेतु, प्रबल गुरूत्व की आवश्यकता है।

जिस प्रकार गहरी खाई में गिर चुकी किसी गाड़ी को टोचन से नहीं क्रेन से ही निकाला जा सकता है, ठीक उसी प्रकार पशुता से भी नीचे गिर चुके आदमी को कोई दूसरा आदमी नहीं ऊपर खींच सकता, चाहे वह कितना भी अच्छा गुरु क्यों न हो…

इसीलिए कहा गया है, “शिव की शिष्यता ही एकमात्र विकल्प”…

“तो आइये भगवान शिव को ‘अपना’ गुरु बनाया जाय”…

3 सूत्रों की सहायता से:

1. दया मांगना:
“हे शिव आप मेरे गुरु हैं, मैं आपका शिष्य हूँ, मुझ शिष्य पर दया कर दीजिये” (मन ही मन)।

2. चर्चा करना:
दूसरों को भी यह संदेश देना कि “आइए भगवान शिव को ‘अपना’ गुरु बनाया जाए।

3. नमन करना:
अपने गुरु को प्रणाम निवेदित करने की कोशिश करना। चाहें तो “नमः शिवाय” का प्रयोग कर सकते हैं (मन ही मन: साँस लेते समय नमः, छोड़ते समय शिवाय)।

मुख्य बिंदु (Key Takeaways – ग्रंथ किनके लिए हैं)

  • शाश्वत सत्य: ग्रंथ किनके लिए हैं का बोध जीवन में शांति प्रदान करता है।
  • शिव गुरु: शिव को गुरु मानकर दया माँगने से जीवन के कष्ट मिटते हैं।
  • 3 सूत्र: दया माँगना, चर्चा करना और नमः शिवाय जप ही शिव शिष्यता का सहज साधन है।

विशेष आध्यात्मिक संदेशों के लिए शिव शिष्य हरींद्रानंद फाउंडेशन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ। अधिक लेखों के लिए शिव गुरु चर्चा (Shiv Guru Charcha) पर नियमित पधारें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top