भक्ति या शिष्यता: 3 मुख्य अंतर एवं गहरा संबंध | Shiv Guru Charcha
By / March 9, 2015
आज के समय में भक्ति या शिष्यता के आध्यात्मिक रहस्य को समझना अत्यंत आवश्यक है। शिव गुरु चर्चा (Shiv Guru Charcha) के अनुसार जब तक मनुष्य अपने वास्तविक स्वरूप को नहीं जानता, तब तक जीवन में स्थायी शांति पाना कठिन है।
साहेब श्री हरींद्रानंद जी ने विश्व के समक्ष यह शाश्वत विचार प्रस्तुत किया कि भगवान शिव ही हर मानव के प्रथम और अंतिम गुरु हैं। शिव को अपना गुरु बनाने के लिए किसी कठिन कर्मकांड की आवश्यकता नहीं है। केवल निश्छल मन और गुरु की दया की चाह ही पर्याप्त है।
जब साधक प्रतिदिन शिव से दया माँगता है, अन्य लोगों से शिव की गुरुता की चर्चा करता है, और नमः शिवाय का जप करता है, तो उसका जीवन बदल जाता है। शिव की दया हर परिस्थिति में शिष्य का संबल बनती है।
एक वरिष्ठ गुरुभाई से मैंने जिज्ञासा किया था,
रानीपतरा में,
22.11.2013 को,
“शिव भक्ति और शिव शिष्यता में क्या अंतर है?”।
साहेब ने बताया- शिव भक्ति ही शिव शिष्यता का उद्देश्य है।
“भगवान से प्रेम” को ही भक्ति कहते हैं।
जिस तरह बच्चे से प्रेम को स्नेह, बड़े से प्रेम को श्रद्धा कहते हैं, उसी तरह “ईश्वर से प्रेम” को ही भक्ति कहते हैं।
ईश्वर को ही शिव कहा गया है।
लोगों को भगवान से नहीं अपने काम से प्रेम है, इसीलिये भगवान के पास एक्सचेंज ऑफर लेकर जाते हैं।
शिष्य के हृदय में भगवान के प्रति प्रेम जग जाये,
किसी भी गुरु का यही काम है।
शिव गुरु का भी यही काम है।
जैसे बच्चे को खेलने से प्रेम होता है और शिक्षक का काम है कि उसे पढ़ने से प्रेम हो जाये।
आज हमारी आपकी चेतना पतन के गर्त में जा चुकी है, इसीलिये हमें एक सबल गुरु की आवश्यकता है।
शिव से अधिक सबल गुरु और कौन हो सकते हैं?
तो आइये जगद्गुरु शिव को ही अपना गुरु बना लिया जाय।
इसके लिये, शिव-गुरु की दया से, मानव-जाति को, इस कालखंड के प्रथम शिव-शिष्य, महामानव, वरेण्य गुरु-भ्राता, हरीन्द्रानंदजी के माध्यम से प्रदत्त 3 सूत्र सहायक हैं।
1. दया मांगना-
“हे शिव आप मेरे गुरु हैं, मैं आपका शिष्य हूँ, मुझ शिष्य पर दया कर दीजिये” (मन ही मन)
2. चर्चा करना-
दूसरों को भी यह सन्देश देना कि, “शिव मेरे गुरु हैं, आपके भी हो सकते हैं”
3. नमन करना-
अपने गुरु को प्रणाम निवेदित करने की कोशीश करना। चाहें तो नमः शिवाय का प्रयोग कर सकते हैं। (मन ही मन, सांस लेते समय नमः तथा छोड़ते समय शिवाय)
मुख्य बिंदु (Key Takeaways – भक्ति या शिष्यता)
शाश्वत सत्य:भक्ति या शिष्यता का बोध जीवन में शांति प्रदान करता है।
शिव गुरु: शिव को गुरु मानकर दया माँगने से जीवन के कष्ट मिटते हैं।
3 सूत्र: दया माँगना, चर्चा करना और नमः शिवाय जप ही शिव शिष्यता का सहज साधन है।