आज के समय में आदमी निरुपाय है के आध्यात्मिक रहस्य को समझना अत्यंत आवश्यक है। शिव गुरु चर्चा (Shiv Guru Charcha) के अनुसार जब तक मनुष्य अपने वास्तविक स्वरूप को नहीं जानता, तब तक जीवन में स्थायी शांति पाना कठिन है।

Table of Contents
साहेब श्री हरींद्रानंद जी ने विश्व के समक्ष यह शाश्वत विचार प्रस्तुत किया कि भगवान शिव ही हर मानव के प्रथम और अंतिम गुरु हैं। शिव को अपना गुरु बनाने के लिए किसी कठिन कर्मकांड की आवश्यकता नहीं है। केवल निश्छल मन और गुरु की दया की चाह ही पर्याप्त है।
जब शिष्य प्रतिदिन शिव से दया माँगता है, अन्य लोगों से शिव की गुरुता की चर्चा करता है, और नमः शिवाय से अपने गुरू को प्रणाम करने की कोशिश करता है, तो उसका जीवन बदल जाता है। शिव की दया हर परिस्थिति में शिष्य का संबल बनती है।
क्या मनुष्य जो चाहता है, वो हो पाता है?
मनुष्य जो चाहता है, वो हो नहीं पाता और जो नहीं चाहता वो हो जाता है।
जैसे कि मनुष्य बीमार नहीं पड़ना चाहता, मरना नहीं चाहता, अपनों से दूर नहीं होना चाहता, दुखी नहीं होना चाहता, लेकिन होता क्या है?
आप किसी को शिव-शिष्य बनाना चाहते हैं, लेकिन कई लोग भगवान शिव को अपना गुरु मानते ही नहीं।
जो मानते भी हैं, तो उनमें से अनेक तीनों सूत्रों का पालन नहीं करते।
क्या गुरुकार्य भी सही मंशा से की जाती है?
तीनों सूत्रों का पालन करने वालों में से भी कई लोग प्रशंसा पाने के उद्देश्य से, वाहवाही लूटने के उद्देश्य से, सम्मान पाने के उद्देश्य से, प्रमुखता पाने के उद्देश्य से या धन कमाने के लोभ से, करते हैं।
मंशा बदल जाने की वजह से दिशा बदल जाती है और दिशा बदल जाने से दशा बदल जाती है।
आप चाहते हैं कि ऐसा न हो, लेकिन चाहकर भी कुछ कर नहीं पाते और खुद को निरुपाय की अवस्था में देखते हैं।
ऐसी अनेक स्थितियां हैं, या कहिये कि, हर जगह, हर स्थिति में आदमी निरुपाय ही है।
जैसे कि, आदमी घर से निकलता है कहीं जाने के लिए, लेकिन सुरक्षित पहुंचेगा कि नहीं, यह केवल उसके हाथ में नहीं है।
किसने कहा था कि, “आदमी निरुपाय है रे लाटो”!
स्वामी रामकृष्ण परमहंस जी ने अपने नौकर से सही ही कहा था, “आदमी निरुपाय है रे लाटो”!
हमारा सौभाग्य कि, हम इस कालखंड में हैं, जहां गुरुदया से के माध्यम से, हमें संदेश मिला, “जब कोई उपाय नहीं तो गुरु उपाय”।
“आइये भगवान शिव को ‘अपना’ गुरु बनाया जाय”…
इसके लिये, शिव-गुरु की दया से, मानव-जाति को, शिव-गुरु की दया से 3 सूत्र सहायक हैं।
1. दया मांगना:
“हे शिव आप मेरे गुरु हैं, मैं आपका शिष्य हूँ, मुझ शिष्य पर दया कर दीजिये” (मन ही मन)।
2. चर्चा करना:
दूसरों को भी यह सन्देश देना कि, “आइये भगवान शिव को ‘अपना’ गुरु बनाया जाय”।
3. नमन करना:
अपने गुरु को प्रणाम निवेदित करने की कोशीश करना। चाहें तो “नमः शिवाय” का प्रयोग कर सकते हैं (मन ही मन: साँस लेते समय नमः, छोड़ते समय शिवाय)।
मुख्य बिंदु (Key Takeaways – आदमी निरुपाय है)
- शाश्वत सत्य: आदमी निरुपाय है का बोध जीवन में शांति प्रदान करता है।
- शिव गुरु: शिव को गुरु मानकर दया माँगने से जीवन के कष्ट मिटते हैं।
- 3 सूत्र: दया माँगना, चर्चा करना और नमः शिवाय जप ही शिव शिष्यता का सहज साधन है।
विशेष आध्यात्मिक संदेशों के लिए शिव शिष्य हरींद्रानंद फाउंडेशन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ। अधिक लेखों के लिए शिव गुरु चर्चा (Shiv Guru Charcha) पर नियमित पधारें।
अपने आसपास के साप्ताहिक चर्चा केंद्र खोजें: Charcha Kendras
